TLM के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, गांदरबल समेत 7 जिलों में छापेमारी, पाकिस्तान का ‘बाबा हमास’ चला रहा गिरोह

Date:

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले में तारिक लबैक या मुस्लिम (TLM) का नाम सामने आया है। ये एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन है। इसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक हिस्सा माना जाता है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 7 लोगों की जान चली गई। इस हमले के तार दुश्मन देश पाकिस्तान से जुड़े हैं। काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने नवगठित आतंकवादी समूह तारिक लबैक या मुस्लिम (TLM) के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। 

जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में हुई छापेमारी

काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मंगलवार सुबह एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। सीआईके की टीम ने श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा सहित कई जिलों में छापेमारी की। 

TLM लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ही है हिस्सा

इस ऑपरेशन के दौरान नवगठित आतंकवादी संगठन ‘तहरीक लबैक या मुस्लिम’ (TLM) के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कहा कि यह समूह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक हिस्सा माना जाता है।

बाबा हमास नाम का आतंकी चलाता है ये गिरोह

काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) के एक अधिकारी ने कहा कि ‘तहरीक लबैक या मुस्लिम’ (TLM) के आतंकी भर्ती को कथित तौर पर ‘बाबा हमास’ नाम का एक पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

मजदूरों के कैंप पर आतंकी हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार रात हुए आतंकी हमले में छह मजदूर और एक डॉक्टर की मौत हो गई। आतंकियों ने एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर गोलीबारी की। जहां सुरंग का निर्माण कर रहे मजदूर रहते थे।

एक आतंकी मारा गया

सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर एक आतंकवादी को मार गिराया था। इस आतंकी के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस आतंकी हमले की जांच के लिए दिल्ली से टीमें कश्मीर गई हुई हैं।

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों की हुई पहचान

आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचना बडगाम जिले के रहने वाले डॉक्टर शाहनवाज, पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गुरमीत सिंह, बिहार के रहने वाले मोहम्मद हनीफ, सेफ्टी मैनेजर फहीम नासिर और कलीम, मध्य प्रदेश के रहने वाले मैकेनिकल मैनेजर अनिल कुमार शुक्ला और जम्मू के कठुआ जिले के डिजाइनर शशि अबरोल के रूप में हुई है।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

বাংলাদেশের সঙ্গে সম্পর্ক কোনদিকে যাবে ‘সিদ্ধান্তটা ভারতকে নিতে হবে’: শামা ওবায়েদ

ভারত-বাংলাদেশ সম্পর্ক কোনদিকে যাবে সে বিষয়ে ভারতকেই সিদ্ধান্ত নিতে...

মির্জা ফখরুলই কি বঙ্গভবনের নতুন বাসিন্দা হচ্ছেন?

বাংলাদেশে রাষ্ট্রপতি পদে মির্জা ফখরুল ইসলাম আলমগীরকে মনোনীত করার...

শেখ হাসিনাকে নিয়ে কি দিল্লির অস্বস্তি বেড়েছে?

শেখ হাসিনা ভারতে এসে নামার দু'বছর পর এমনটা ধারণা...

England recall Lawrence to Test team with Cox to bat at No. 3 vs Pakistan

Injured Bethell out of Pakistan series with Pope, Carse...