बांग्लादेश में फिर शुरू हुआ प्रदर्शन, अब इस नेता का इस्तीफा मांग रहे छात्र

Date:

बांग्लादेश में एक बार फिर से छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी छात्र अब बांग्लादेश के राष्ट्रपति का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस कारण शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे को लेकर सामने आया ट्विस्ट है।

बांग्लादेश में कुछ महीने पहले हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई था और अल्पसंख्यकों खास कर के हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनुस लंबे समय से स्थिति के सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश के छात्रों ने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अब छात्र संगठन ने मंगलवार को ढाका में प्रदर्शन किया है और राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को पद से हटाने की मांग की है।

क्या मांग कर रहे छात्र?

कुछ ही महीने पहले बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एक प्रमुख छात्र संगठन ने ढाका में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को पद से हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि राष्ट्रपति फासीवाद के सहयोगी हैं। वह नरसंहार के पक्षधर थे। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।

शेख हसीना के इस्तीफे में आया ट्विस्ट

दरअसल, बीते हफ्ते बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बांग्ला दैनिक को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा था कि उनके पास इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने देश छोड़कर जाने से पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

संविधान खत्म करने की मांग

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के समूह ने ढाका विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया और संविधान को खत्म कर के क्रांतिकारी सरकार’ के गठन का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति का इस्तीफा मांगा और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और उसके सहयोगियों की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘बंगभवन’ की ओर मार्च भी किया है। 

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

10 Grandes Casinos Online en Colombia seguros para probar en 2026

Table of ContentsVerificación (KYC) y protección de tu cuentaNoticias...

1win Chile Casino y Apuestas Deportivas 2026

Content¿Cómo Elegir un Casino Online en Chile?¿Eres nuevo o...

দিল্লিতে যে অনুষ্ঠানে শেখ হাসিনা বক্তব্য দেবেন, তার সাথে ভারত সরকারের কোনো সমর্থন নেই: জয়সওয়াল

ভারতের পররাষ্ট্র মন্ত্রণালয় জানিয়েছে, নয়াদিল্লিতে বুধবার সাংবাদিকদের যে অনুষ্ঠানে...

PCB axes WAPDA and Sahir Associates from 2026-27 domestic season

The board said the two departments were unable to...