बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? मोहम्मद यूनुस से मिले राजदूत, इन मुद्दों पर हुई बात

Date:

एक स्थानीय अखबार ने बताया कि भारतीय राजदूत ने स्टेट गेस्टहाउस जमुना में यूनुस के साथ अपनी बैठक के दौरान ढाका में अपने उच्चायोग सहित बांग्लादेश में अपने दूतावास और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि सरकार ने पहले ही पूरे राजनयिक क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है.

बांग्लादेश में सियासी उलटफेर के बीच भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राजदूत प्रणय वर्मा ने महामहिम प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से परिचयात्मक मुलाकात की. शांति, सुरक्षा और विकास के लिए भारत-बांग्लादेश के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.” 

पीटीआई के मुताबिक एक स्थानीय अखबार ने बताया कि वर्मा ने स्टेट गेस्टहाउस जमुना में यूनुस के साथ अपनी बैठक के दौरान ढाका में अपने उच्चायोग सहित बांग्लादेश में भारत के दृढ़ विश्वास की पुष्टि हुई. उन्होंने साझा हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और लोगों से लोगों के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. 

बता दें कि बांग्लादेश में भारत का सबसे बड़ा वीजा संचालन है और पिछले साल 16 लाख लोग भारत आए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 60 प्रतिशत पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 30 प्रतिशत चिकित्सा उद्देश्यों के लिए और 10 प्रतिशत अन्य उद्देश्यों के लिए आए थे. बाढ़ के मुद्दे पर, आलम ने दूत को उद्धृत करते हुए कहा कि जल स्तर बढ़ने के कारण पानी स्वतः ही छोड़ दिया गया. उच्चायुक्त ने त्रिपुरा में आई बाढ़ को बहुत ही अभूतपूर्व घटना बताया, जिसके कारण 50,000 लोग

विस्थापित हुए हैं. उन्होंने कहा कि इसने बांग्लादेश और भारत दोनों तरफ तबाही मचा दी है. 

यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है और उन्होंने जल मुद्दों पर उच्च स्तरीय सहयोग और आपातकालीन स्थितियों में इसे सक्रिय करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संयुक्त नदियों के जल-बंटवारे को एक साथ काम करके हल किया जा सकता है और भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि का हवाला दिया. बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मुद्दों पर भी चर्चा की गई. मुख्य सलाहकार ने बिम्सटेक और सार्क के बारे में भी बात की और दक्षिण एशिया में युवाओं को एक साथ लाने पर जोर दिया.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

তৈরি পোশাক শ্রমিকদের নতুন মজুরি ডিসেম্বর থেকে কার্যকরের ঘোষণা বোর্ডের

পহেলা ডিসেম্বর থেকে শ্রমিকদের জন্য নতুন মজুরি কাঠামো কার্যকর...

‘ট্রাম্প এখনো আপনাদের প্রেসিডেন্ট’, সোশ্যাল মিডিয়ায় লিখলো হোয়াইট হাউস

সেনেট ও হাউস দু্ই জায়গাতেই ডেমোক্র্যাট দল বিজয়ী হয়েছে,...

Samarawickrama to lead Sri Lanka in Emerging Nations Trophy, Dilhari her deputy

Sri Lanka have rested Chamari Athapaththu, and there are...

Oman secure spot at 2027 men’s World Cup Qualifiers

Namibia, one of the hosts of the 2027 ODI...

2