IND vs BAN Dream 11 Prediction: पहले टी20 मैच में इन प्लेयर्स को करें अपनी टीम में शामिल, बन सकता जीतने का मौका

Date:

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर के न्यू सवाई माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में एकतरफा मात देते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया तो वहीं अब दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होगा। साल 2019 के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच ये पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज होगी। वहीं दोनों टीमों ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना पिछला मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था, जिसे टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किया था। वहीं हम आपको भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप किन प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

5 ऑलराउंडर्स और तीन बल्लेबाजों को दें अपनी टीम में जगह

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के इस पहले टी20 मुकाबले की ड्रीम 11 टीम के बारे में बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। इसके बाद आप बल्लेबाजी के ऑप्शन में से तीन प्लेयर्स को चुन सकते हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव, नजमुल हुसैन शांतो और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर प्लेयर्स का काफी महत्व होता है, ऐसे में आप अपनी Dream 11 टीम में हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, रिशाद हुसैन और मेहदी हसन मिराज को चुन सकते हैं। वहीं गेंदबाजी के ऑप्शन में आप मुस्ताफिजुर रहमान के अलावा अर्शदीप सिंह को शामिल कर सकते हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मैच की बेस्ट Dream11 टीम

विकेटकीपर – संजू सैमसन।

बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नजमुल हुसैन शांतो, अभिषेक शर्मा।

ऑलराउंडर्स – हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन मिराज।

गेंदबाज – मुस्तफिजुर रहमान, अर्शदीप सिंह।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Australia struggle as Nortje and Jansen make their mark

The visitors went to stumps at 187 for 6...

Afghanistan fast bowlers hit back after Bangladesh’s strong start

For Bangladesh, Shadman Islam, Tanzid Hasan and Litton Das...

West Indies bring in Motie and bowl; India unchanged

India are on a ten-match winning streak in T20Is

নোবেল শান্তি পুরস্কার পেলেন জাতিসংঘের সাবেক মানবাধিকার প্রধান নাভি পিল্লাই

নরওয়েজিয়ান নোবেল কমিটি জানিয়েছে, জাতিসংঘের সাবেক মানবাধিকার প্রধান নাভি...

2