UK, US या फिनलैंड… कहां शरण लेंगी शेख हसीना?’, बेटे सजीब ने बताया मां का फ्यूचर प्लान

Date:

सजीब वाजेद जॉय ने शुक्रवार को कहा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना स्थिति में सुधार होने पर अपने देश वापस लौट आएंगी. उन्होंने कहा कि मेरी मां अपनी पार्टी, अवामी लीग को फिर से खड़ा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मेरी मां की जान बचाने के लिए मैं प्रधानमंत्री द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं. एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार को मेरा संदेश, मेरी मां की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए उनका व्यक्तिगत आभार है. मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा. मेरा दूसरा संदेश यह है कि भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए और अन्य विदेशी शक्तियों को मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने नहीं देना चाहिए. क्योंकि बांग्लादेश भारत का पड़ोसी है.

वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, ‘यह भारत का पूर्वी भाग है. यह एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता कि शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में शांति बनाए रखी, आर्थिक विकास को बनाए रखा, उग्रवाद को रोका और हमारे उपमहाद्वीप के पूर्वी हिस्से को स्थिर रखा. हम एकमात्र सरकार हैं जिसने साबित किया है कि हम यह कर सकते हैं. अन्य सरकारों ने कोशिश की है. वे विफल रही हैं.’

शेख हसीना जल्द ही बांग्लादेश वापस लौट आएंगी: सजीब वाजेद जॉय

सजीब वाजेद जॉय ने शुक्रवार को कहा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना स्थिति में सुधार होने पर अपने देश वापस लौट आएंगी. उन्होंने कहा कि मेरी मां अपनी पार्टी, अवामी लीग को फिर से खड़ा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. सजीब ने जोर देकर कहा कि चुनाव होने के बाद पार्टी फिर से सत्ता में आएगी.

आजतक बांग्ला के साथ एक इंटरव्यू में वाजेद ने कहा कि शेख हसीना ने किसी भी देश में शरण के लिए आवेदन नहीं किया है और वह जल्द ही बांग्लादेश लौटना चाहती है

वाजेद ने जोर देकर कहा, ‘बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं. उन्होंने कहीं भी शरण के लिए आवेदन नहीं किया है, चाहे वह यूके, यूएस या फिनलैंड में हो. उनकी अपने देश से दूर जाने की कोई योजना नहीं है. वह जल्द ही बांग्लादेश लौटना चाहती हैं.’

फिलहाल भारत में हैं शेख हसीना

शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया और 5 अगस्त को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर निकल गईं. वह फिलहाल भारत में हैं. वाजेद ने कहा कि हसीना राजनीति से संन्यास लेंगी या जारी रखेंगी, इस पर आगे की चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. इससे पहले वाजेद ने संकेत दिया था कि हसीना राजनीति से संन्यास लेंगी. 

उन्होंने कहा, ‘इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. अवामी लीग में फेरबदल की जरूरत है और वह इस पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.’ वाजेद ने कहा कि हसीना पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्हें अवामी लीग की ताकत पर भरोसा है और वह मजबूत वापसी की उम्मीद कर रही हैं. 

शेख हसीना के बेटे ने कहा, ‘हां, जब हमने देखा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है तो वह निराश हो गई थीं. हमने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता. उन्हें संगठित किया जाना चाहिए और सुरक्षित रखा जाना चाहिए. उन्हें अवामी लीग की ताकत पर पूरा भरोसा है और वह मजबूत वापसी की उम्मीद करती हैं.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

মার্কিন কংগ্রেসের নিয়ন্ত্রণ নির্ধারণী মধ্যবর্তী নির্বাচনের ভোটগ্রহণ চলছে

যুক্তরাষ্ট্রের মধ্যবর্তী নির্বাচনের ভোট গ্রহণ শুরু হয়েছে। অন্যদিকে ...

Deitz steps down as WI head coach; Coley takes interim charge

During Deitz's tenure, West Indies reached the semi-finals of...

যে তিনভাবে মার্কিন মধ্যবর্তী নির্বাচনের ফলাফল আসতে পারে

মোটা দাগে বলতে গেলে, আমেরিকানদের মতামত জানানোর পর তিনটি...

NCL round-up: Chattogram win a thriller; Khulna consolidate top spot

Defending champions Rangpur, meanwhile, picked up their first win...

2