Gujarat Floods Live: क्या फर्स्ट फ्लोर-क्या बेसमेंट सब पानी में…बाढ़-बारिश से बेहाल गुजरात, अगले 7 दिनों के लिए आया ये अलर्ट

Date:

Gujarat Flood and Rains Live Update: गुजरात में भारी बारिश के चलते बीते तीन दिनों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है. शहर-शहर सैलाब से तबाही मची है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश का हाई-अलर्ट जारी किया है. भयंकर बारिश और बाढ़ से जूझ रहे गुजरात में आज हालात और बिगड़ सकते हैं. जिस डीप डिप्रेशन की वजह से गुजरात में भारी बारिश हो रही थी वो अरब सागर में दाखिल होने जा रहा है. जिससे कच्छ और सौराष्ट्र में तूफानी बारिश के आसार हैं.

Gujarat Weather Forecast: गुजरात में सौराष्ट्र से लेकर कच्छ तक कुदरत कोहराम मचा रही है. वडोदरा से लेकर राजकोट तक, जामनगर से लेकर खेड़ा तक राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. वडोदरा के सयाजीगंज इलाके में 8 फीट तक पानी भरा है. लोग 2 दिन से घरों में कैद हैं. ना बिजली है, ना पानी है. ऐसे में सेना के जवान देवदूत बनकर  मदद कर रहे हैं, और रस्सी एवं बाल्टी की मदद से हर घर में पानी-खाना पहुंचाया जा रहा है. गुजरात में गंभीर हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. पीएम मोदी ने फोन पर बात करके भरोसा दिया है कि केंद्र सरकार हर मुमकिन मदद करेगी.

गुजरात में चार दिन की भीषण बरसात से हाहाकार मचा है. सैलाब के बीच फंसी जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद जारी है.आज अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा-केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.पिछले 80 साल में ये ऐसा चौथा तूफान है जो जमीन के ऊपर पैदा हुआ है. अरब सागर के ऊपर कहर बरपाएगा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक ये एक बेहद दुर्लभ घटना है|

Rains Alert in Gujarat: 7 दिन तक बारिश की संभावना, कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की वजह से आज सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, स्वर्का में भी बेहद तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों तक गुजरात में बारिश होगी. गुजरात के कच्छ, मोरबी, जामनगर, द्वारका में आज, 30 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इसके अलावा राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़ में भी आज बारिश का येलो अलर्ट है. जबकि बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है|
Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Saturday at T20 World Cup: Ismail’s return, reruns of 2024 semis, and some rain

A look at the first triple-header of the Women's...

Kane Williamson retires from international cricket

New Zealand's record run-scorer opts out of completing ongoing...

Williamson on retiring mid-series: ‘Just feels like the right time’

Williamson announced his retirement from international cricket after the...

India face test of depth in first-ever ODI series against Afghanistan

Afghanistan will lean on their ODI experience in India,...