मजदूर के हो गए 6 टुकड़े… पटना मेट्रो की सुरंग में कैसे हुआ ट्रेन का ब्रेक फेल,जानें हुआ क्या

Date:

पटना में मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में सोमवार रात एक ऐसा हादसा (Patna Metro Tunnel Accident) हो गया जो रूह कंपा देगा. सुरंग में खुदाई का काम चल रहा था. इस बीच वहां हाहाकार मच गया. मंजर कुछ ऐसा था कि सुनने वाला थर-थर कांप जाए, तो देखने वाले का तो सोचिए क्या ही हाल हुआ होगा. अचानक पिकअप मशीन के पीछे चल रही मलबा ले जाने वाली ट्रेन का ब्रेक फेल हो गया. इस ट्रेन ने वहां काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया.

इस हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दिल दहला देने वाला यह हादसा पटना विश्वविद्यालय रूट पर हुआ. हादसा इतना भयावह था कि एक मजदूर के शरीर के 6 टुकड़े हो गए. मलबा हटाने के लिए सुरंग के भीतर इस्तेमाल होने वाली हाइ़ड्रोलिक लोटो मशीन का ब्रेक फेल होने की वजह से मजदूरों की जान चली गई.

ब्रेक फेल वाला हादसा कब हुआ?

यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात 10.30 मिनट पर हुआ. पटना में NIT घाट के पास स्ट्रेच के पास मेट्रो टनल में खुदाई चल रही थी. तभी अचानक ट्रेन का ब्रेक फेल हुआ और वहां हाहाकार मच गया. कहीं खून से लथपथ मजदूर तो कहीं  मजदूरों का हंगामा, मंजर कुछ ऐसा ही था.   

मेट्रो की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ क्या?

पटना में मेट्रो चलाने के लिए सुरंग खोदी जा रही थी. सुरंग खोदे जाने के दौरान जो मिट्टी निकलती है उसे हटाने के लिए भीतर हाइड्रोलिक लोको ट्रेन चलाई जाती है. दरअसल हुआ ये कि उस मशीन के इंजन का ब्रेक फेल हो गया और ये ट्रेन मजदूरों को रौंदती हुई निकल गई. बता दें कि हादसे के समय सुरंग के भीतर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे में 2 की मौत हो गई और  15 से 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. कुछ मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. इस हादसे में लोको पायलट की भी मौत हुई है, वह ओडिशा का रहने वाला था. 

मजदूर के शरीर के 6 टुकड़े

यह हादसा इतना खौफनाक था कि ट्रेन की चपेट में आए एक मजदूर के शरीर के छह टुकड़े हो गए. वह मजदूर ट्रेन और सुरंग की दीवार के बीच में फंस गया. इस दर्दनाक मंजर देखकर वहां मौजूद दूसरे मजदूरों के पसीने छूट गए. उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. सभी का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है. घायलों में ज्यादातर मजदूर ओडिशा के बताए जा रहे हैं.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

এনসিপি থেকে পদত্যাগ করলেন সামান্তা শারমিন

বাংলাদেশে জামায়াতের নেতৃত্বাধীন জোটে থাকা নিয়ে আপত্তিসহ কয়েকটি অভিযোগ...

All-round Rehan stars as Lions complete T20 sweep of West Indies A

James Rew and Calvin Harrison also impress as tourists...

Wickham: Jangoo was telling me what Test cricket is all about

West Indies debutant praises his batting partner after they...

Taylor 131, Bennett’s 71* give opening-day honours to Zimbabwe

The two added 137 for the third wicket to...

2