बेटा बाप को चैलेंज कर रहा, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर भड़के प्रद्योत देबबर्मा

Date:

प्रद्योत ने कहा कि मैं बांग्लादेश में क्या देखता हूं वही भारत जिसने पाकिस्तान पर हमला किया और बांग्लादेश को जन्म दिया, वही देश अब हिंदुस्तान के खिलाफ बोल रहा है। बेटा बाप को चुनौती दे रहा है, बाप बाप होता है, बेटा बेटा होता है।

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कई हिंसा की घटनाएं सामने आईं। इस मामले में त्रिपुरा की पार्टी टिपरा मोथा के फाउंडर और पूर्व कांग्रेस नेता प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने बांग्लादेश के चरमपंथियों पर हिंदुओं को टारगेट करने को लेकर निशाना साधा है। साथ ही, यह भी कहा है कि इस पर भारत के लोगों की चुप्पी देखकर काफी दुख होता है। उन्होंने कहा कि राजनीति और पोस्ट देखकर बांग्लादेश में जो रहो रहा है, उसके लिए खड़े होने से खुद को नहीं रोकना चाहिए। प्रद्योत ने बांग्लादेश के कट्टरपंथियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्तमान के बांग्लादेश के चार जिले कभी त्रिपुरा साम्राज्य का हिस्सा होते थे।

बिजनेस टुडे के अनुसार, प्रद्योत ने कहा कि सीमा के दूसरी ओर से हमारा रिश्ता सिर्फ 50-60 साल पुराना नहीं है, बल्कि हजार साल पुराना है। जब हमारे लोगों की जान जाती है तो हमारे दिल में दुख होता है और जब में हमारे लोग बोलता हूं तो उसमें हिंदू बंगाली, बौद्ध चकमा, हमारे अपने तिप्रासा, गारो, खासी, मणिपुरी और हमारे मुस्लिम भाई-बहन शामिल हैं। लेकिन आज, में बांग्लादेश में क्या देखता हूं वही भारत जिसने पाकिस्तान पर हमला किया और बांग्लादेश को जन्म दिया, वहीं देश अब हिंदुस्तान के खिलाफ बोल रहा है। बेटा बाप को चुनौती दे रहा है, बाप बाप होता है, बेटा बेटा होता है।”

बता दें कि अगस्त की शुरुआत में बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा था, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देकर भारत आना पड़ा था। इसके बाद मोहम्मद यूनुस सरकार के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। इस दौरान वहां हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जमकर हिंसा हुई थी, जिसमें लोगों की जान चली गई। नौकरी कर रहे हिंदुओं से जबरदस्ती इस्तीफे भी मांगे गए और वहां के मंदिरों को भी निशाना बनाया गया। इस पर भारत सरकार की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने शनिवार को हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। यह आश्वासन उस समय मिला जब वे दुर्गा पूजा समारोह के लिए किए गए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए ढाका में ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा कर रहे थे। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख ने बांग्लादेशी हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी हिंदुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मेट्रोपॉलिटन पूजा समिति और बांग्लादेश पूजा समारोह परिषद के अध्यक्ष सहित प्रमुख हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल तकार-उज-जमान ने कहा, “अंतरिम सरकार के निर्देशों के अनुसार, बांग्लादेश की सेना ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए हिंदुओं के त्योहार दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए हैं।”

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

বিমানবন্দরে হুথি হামলার জবাবে ‘কঠোর পদক্ষেপের’ হুঁশিয়ারি সৌদি মন্ত্রীর

সৌদি আরবে হুতি হামলার প্রেক্ষাপটে রিয়াদে অনুষ্ঠিত একটি আন্তর্জাতিক...

Rishabh Pant ruled out of first two four-dayers against New Zealand A

Pant has a left side strain and has been...

দিল্লিতে মিছিল করে বিরোধী নেতাদের নিয়ে সুপ্রিম কোর্টে হাজির রাহুল গান্ধী

প্রধান বিচারপতি সূর্য কান্তের সঙ্গে সাক্ষাতের জন্য সুপ্রিম কোর্ট...

Former Zimbabwe player and umpire Sarah Dambanevana dies aged 36

Dambanevana represented Zimbabwe as a player between 2009 and...

2