‘इस साजिश की पटकथा हुड्डा ने लिखी, विनेश-बजरंग ने लड़कियों के सम्मान के लिए नहीं किया आंदोलन’, भड़के बृजभूषण सिंह

Date:

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था|  बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया.

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए बेटियों के सम्मान पर चोट की. बृजभूषण ने अपने ऊपर लगाए आरोपों पर कहा कि जिस दिन की बात हो रही है, उस दिन दिल्ली में नहीं था. बृजभूषण ने कहा, ‘वो खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं था बल्कि वो कांग्रेस का आंदोलन था. अब ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किया. हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था  बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया. ये बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, पर राजनीति के लिए आंदोलन कर रहे थे.’

विनेश को भगवान ने सजा दी:

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का मुकुट है. और जिस तरह इन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 साल तक रोक दिया. क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं. मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? इसमें आपने हक नहीं मारा? क्या  क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?… आप कुश्ती जीतकर नहीं गई थी बल्कि चीटिंग करके गई थी, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर वहां गई थीं. भगवान ने आपको उसी की सजा दी है.” 

उन्होंने कहा, “मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं. अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं. और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं. अगर वे (भाजपा) मुझसे (हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए) कहेंगे, तो मैं जा सकता हूं. एक दिन कांग्रेस को इसका पछतावा होगा…” 

कांग्रेस ने बनाया मोहरा- सिंह:

इससे पहले शुक्रवार को भी बृजभूषण सिंह ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के लोग कह रहे थे कि अगर आप यहां से चुनाव लड़ेंगे तो हम आपको जिताएंगे, लेकिन उस समय मैंने उन्हें मना कर दिया था. बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के नाम पर कई कांग्रेस नेता उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. एक के बाद एक कई पहलवानों को अपना मोहरा बनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहलवानों के साथ मिलकर इस देश में कुश्ती को खत्म कर दिया है.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Solar Fury Looms: ISRO Warns of Possible Radio Blackouts Across India

ISRO has issued a warning over possible radio blackouts across India as powerful solar flares disrupt the ionosphere, raising concerns for communication, aviation, and satellite operations.

নির্বাসনের ছায়া থেকে ক্ষমতার স্বপ্ন: ভারতের মাটি থেকে আওয়ামী লীগের প্রত্যাবর্তনের গোপন রাজনীতি

শেখ হাসিনার ক্ষমতাচ্যুতির পর ভারতে নির্বাসিত আওয়ামী লীগ নেতারা আসন্ন নির্বাচন, বিচারপ্রক্রিয়া ও আঞ্চলিক রাজনীতিকে কেন্দ্র করে বাংলাদেশের রাজনীতিতে ফেরার সম্ভাব্য পথ খুঁজছেন।

Renewed Diplomacy: Why the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting Signals a Strategic Reset

The return of the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting after a decade underscores a renewed commitment to economic partnership, energy security, and geopolitical dialogue between India and the Arab world.

১৪ বছর পর আকাশপথে নতুন সেতুবন্ধন: বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইটের প্রত্যাবর্তন

দীর্ঘ ১৪ বছরের বিরতির পর বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইট চালু হওয়া আঞ্চলিক যোগাযোগ, অর্থনীতি ও মানুষের সম্পর্কের ক্ষেত্রে নতুন সম্ভাবনার ইঙ্গিত দিচ্ছে।