Bangladesh: हालात ठीक होने पर बांग्लादेश लौट सकती हैं शेख हसीना, बेटे जॉय बोले- अपने लोगों को नहीं छोड़ेंगे

Date:

सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि ‘हां, यह सच है कि मैंने कहा था कि वह बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी, लेकिन देश भर में हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बाद पिछले दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है।’

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के बाद शेख हसीना वापस लौटेंगी। सजीब ने बांग्लादेश में जारी हिंसा और अराजकता के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया। जॉय ने कहा कि शेख हसीना निश्चित रूप से बांग्लादेश वापस लौटेंगी, लेकिन अभी ये तय नहीं है कि वह सक्रिय राजनेता के तौर पर लौटेंगी या फिर राजनीति से सेवानिवृत्ति के बाद। 

‘अपने लोगों और पार्टी नेताओं को नहीं छोड़ेंगे’
सजीब ने कहा कि शेख मुजीब के परिवार के सदस्य न तो अपने लोगों को छोड़ेंगे और न ही संकटग्रस्त आवामी लीग को। सजीब ने अपनी मां की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आम राय बनाने के लिए भारत से दबाव बनाने की अपील की। गौरतलब है कि सजीब वाजेद ने अपने हालिया बयान में कहा था कि शेख हसीना बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी। हालांकि अब सजीब ने उसके उलट बयान दिया है।

सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि ‘हां, यह सच है कि मैंने कहा था कि वह बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगी, लेकिन देश भर में हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बाद पिछले दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है। अब हम अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे; हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। अवामी लीग बांग्लादेश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, इसलिए हम अपने लोगों से दूर नहीं जा सकते। लोकतंत्र बहाल होने के बाद वह निश्चित रूप से बांग्लादेश वापस आएगी।’

‘बांग्लादेश की राजनीति से आवामी लीग को बाहर नहीं कर सकते’
शेख हसीना के बेटे सजीब ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने का साथ ही कानून व्यवस्था बहाल करने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि देश में लोकतंत्र बहाल होगा और नए चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि देश अराजकता की तरफ बढ़ रहा है और दूसरा अफगानिस्तान बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, ‘आप बांग्लादेश की राजनीति से अवामी लीग को कभी बाहर नहीं कर सकते। उनके (मोहम्मद यूनुस) व्यक्तिगत विचार चाहे जो भी हों, उन्होंने कहा है कि वह एकता की सरकार चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तथा अतीत की गलतियों को भविष्य पर हावी नहीं होने देना चाहते। मुझे उम्मीद है कि वह अपने वचन पर कायम रहेंगे।’

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उनके और उनकी बहन साइमा वाजेद के राजनीति में आने के सवाल पर सजीब ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। जॉय ने कहा कि ‘वह बांग्लादेश को पूर्ण अराजकता से बचाने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे।’

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

তারেক রহমানকে নিয়ে হান্নান মাসউদের বক্তব্য ঘিরে সংসদে উত্তেজনা

বাংলাদেশের প্রধানমন্ত্রী তারেক রহমানকে নিয়ে নোয়াখালী-৬ আসনের এমপি এনসিপি...

Leicestershire rout Yorkshire for first top-flight win since 2003

Davey, Patel, Green take three each as Yorkshire are...

McCullum confirms Ben Stokes’ return as captain for third Test

Stokes and Gus Atkinson withdrawn from County Championship matches...

Aitchison caps all-round masterclass as Derbyshire rout Lancashire

Five wickets for seamer follows key innings of 75,...