साउथ अफ्रीका ने रच दिया कीर्तिमान, पहली बार टेस्ट की एक पारी में जड़ दिए इतने छक्के

Date:

मेजबान बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच चट्टोग्राम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन 3 बल्लेबाजों के शतक की बदौलत पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका ने 577/6 रनों के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। इस तरह अफ्रीकी टीम एशिया में अपना तीसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार 550 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया जिसमें 3 शानदार शतकों का अहम योगदान रहा। 

एशिया में साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

  • 584/9d बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी, 2010
  • 583/7d  बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2008
  • 577/6d बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2024*
  • 558/6d बनाम भारत, नागपुर, 2010
  • 540 बनाम भारत, चेन्नई, 2008

साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से टोनी डी जोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा वियान मुल्डर ने शानदार शतक जड़े। टोनी डी जोर्जी ने सबसे ज्यादा 177 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। वहीं, मुल्डर ने 8 चौके और 4 छक्कों के दम पर 105 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका की इस पहली पारी में सभी बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 17 छक्के लगाए और नया कीर्तिमान रच दिया। दरअसल, साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 14 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त किया। साल 2010 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 15 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। 

टेस्ट मैच की एक पारी में साउथ अफ्रीका द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के

  • 17 बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2024*
  • 15 बनाम वेस्टइंडीज, बैसेटेरे, 2010
  • 12 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2009
  • 12 बनाम भारत, सेंचुरियन, 2010

साउथ अफ्रीका ने 17 छक्के जड़ते हुए टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया ने 21 साल पहले 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 17 छक्के जड़े थे। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। 

टेस्ट की एक पारी में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के 

  • 22 छक्के – न्यूजीलैंड (बनाम पाकिस्तान) – शारजाह, 2014 
  • 18 छक्के – भारत (बनाम इंग्लैंड) – राजकोट, 2024 
  • 17 छक्के – ऑस्ट्रेलिया (बनाम जिम्बाब्वे) – पर्थ, 2003 
  • 17 छक्के – साउथ अफ्रीका (बनाम बांग्लादेश) – चट्टोग्राम, 2024 
  • 16 छक्के – श्रीलंका (बनाम आयरलैंड) – गॉल, 2023
Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Head’s 75-ball hundred sets up huge Australia total

Cooper Connolly and Mitchell Marsh made half-centuries while Ollie...

BCCI secretary assures Asia Cup trophies ‘will land up’ at their head office

Both India's men and women's teams didn't accept the...

Worcestershire halt Durham’s winning run (with aid of rain)

Visitors 32 for 1 after being set 253 to...

মমতা ব্যানার্জীর দলের নাম বদলে দিল নির্বাচন কমিশন, প্রতীক ‘ফুটবল খেলোয়াড়’

তৃণমূল কংগ্রেসের নাম ও নির্বাচন চিহ্ন নিয়ে টানাপোড়েনের মধ্যে...

2