बांग्लादेश क्रिकेट में आया भूचाल, भारत में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम में हुआ बड़ा बदलाव

Date:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अचानक से एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने हेड कोच को सस्पेंड कर दिया है। इसके 48 घंटों के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया जाएगा।

बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में भारत का दौरा किया था। जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के दौरान बांग्लादेश की टीम को एक भी जीत नहीं मिल सकी थी। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है और बांग्लादेश के हेड कोच चंडिका हथुरूसिंघे को निलंबित करने के साथ ही उसके तुरंत बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। फिल सिमंस को अब चंडिका हथुरूसिंघे की जगह टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है।

क्यों किया गया टर्मिनेट?

बांग्लादेश क्रिकेट में पिछले कुछ समय में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। चंडिका हथुरूसिंघे को हेड कोच के पद से टर्मिनेट करने के कारण के बारे में आपको बताए तो, उन्होंने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एक खिलाड़ी को थप्पड़ मारा था। बांग्लादेश का खराब प्रदर्शन इसके पीछे का कारण नहीं है। इसके अलावा यह भी एक कारण बताया गया है कि वह काफी ज्यादा छुट्टियां लेते थे। उनकी जगह नए हेड कोच बनाए गए फिल सिमंस अगले साल पाकिस्तान में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी तक अपने इस पद पर बने रहेंगे। ऐसे में बांग्लादेश की टीम उनके नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी। 

वेस्टइंडीज के लिए खेल चुके हैं फिल सिमंस

फिल सिमंस के बारे में बात करें तो वह वेस्टइंडीज की टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 26 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेला है। जहां उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 1002 रन और वनडे फॉर्मेट में 3675 रन बनाए हैं। उन्होंने कोच के रूप में भी वेस्टइंडीज के साथ काम किया है। उन्होंने साल 2019 से लेकर इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वेस्टइंडीज के कोच रहे। अब उनका नया कॉन्ट्रैक्ट इसी महीने से शुरू होगा। जब साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के दौरे पर आएगी। इस दौरान बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

গত ২৪ ঘণ্টায় আটশোর বেশি নতুন ডেঙ্গু রোগী হাসপাতালে ভর্তি

গত ২৪ ঘণ্টায় দেশে ডেঙ্গুতে আক্রান্ত হয়ে হাসপাতালে ভর্তি...

Pant expected to bat after retiring hurt on first day

The India wicketkeeper had retired hurt after copping a...

Former captains renew appeal to Pakistan PM over Imran Khan’s health

This is the former captains' second appeal to the...

Lancashire crushed by 316 runs as Northants surge

Moores given out obstructing the field as Sanderson leads...

2