डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आज से OPD भी बंद, कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद देशभर में सड़कों पर डॉक्टर

Date:

कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं. अस्पतालों में सन्नाटा छाया हुआ है. कई अहम जिम्मेदारियां संभालने वाले रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आज से रेजिडेंट डॉक्टरों ने OPD भी बंद रखने का फैसला किया है.

कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद पूरे देश के डॉक्टर गुस्से में हैं. हजारों की तादाद में रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पीड़िता को न्याय मिलने तक काम बंद करने का ऐलान किया है. इस बीच आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों में हालात और बद्तर हो सकते हैं, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज से OPD भी बंद करने का ऐलान किया है.

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने 13 अगस्त यानी आज से देशव्यापी विरोध के साथ ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है. बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेजिडेंट (PGT) डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी थी. इसके बाद से ही पश्चिम बंगाल के डॉक्टर्स ने प्रदर्शन करते हुए काम बंद करने का ऐलान किया था. लेकिन धीरे-धीरे अब डॉक्टरों का यह विरोध पूरे देश में फैल गया है.

दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने रखी ये 6 डिमांड

  1. मामले को बिना देरी किए तुरंत CBI के हवाले किया जाए.
  2. प्रिंसिपल के साथ-साथ MS और अल्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का तुरंत इस्तीफा लिया जाए.
  3. केंद्र सरकार से लिखित में यह आश्वसन मिले कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा.
  4. मृतक डॉक्टर के नाम पर किसी मेडिकल कॉलेज की
  5. बिल्डिंग या लाइब्रेरी का नाम किया जाए.
  6. डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए.
  7. शारीरिक हमले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे.

सेमिनार हॉल में मिली थी लाश

सेमिनार हॉल में मिली थी लाश

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था. इसके बाद से ही डॉक्टर मामले में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया था जिस पर कई चोटों के निशान थे.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

हाल ही में इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसे पुलिस ने पीड़िता के परिवार को सौंपा है. इस रिपोर्ट में हत्या से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है. बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी. उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था. आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था. उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी.

शराब पीकर अश्लील फिल्में देखने का आदी

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था. वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया. आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे मामले की टाइमलाइन सामने आई है.

IMA ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है. IMA ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए. साथ ही,एसोसिएशन ने उन परिस्थितियों की विस्तृत जांच की मांग की है, जिनके कारण ऐसा अपराध हुआ. IMA ने तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए यह अनुरोध किया कि कार्यस्थल पर डॉक्टरों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

সাতক্ষীরা-৪ আসনের সংসদ সদস্য গাজী নজরুল ইসলামের দ্বিতীয় স্ত্রীর মরদেহ উদ্ধার

ন্যাম ভবন থেকে সাতক্ষীরা-৪ আসনের সংসদ সদস্য গাজী নজরুল...

Hasabnis, Prasad, Anushka put India A 1-0 up

After a nervy start to the chase, Tejal and...

Webster, Meredith run riot as Tasmania rout Western Australia

Australia allrounder Beau Webster and fast bowler Riley Meredith...

2