इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया बड़ा हमला, IDF ने कहा ये हमारा पलटवार है

Date:

नई दिल्ली:

इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इस मिसाइल हमले से हुए धमाकों की आवाज को ईरान में काफी देर तक सुना गया है. बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी ऐसे धमाके सुने गए हैं. ईरान पर हमले को लेकर इजरायली सेना (आईडीएफ) ने भी बयान जारी किया है. आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा है कि बीते कुछ समय में ईरान और उनके प्रॉक्सी ने हम पर कई हमले किए हैं. ये हमारा पलटवार है. हम अपने देश को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे. इजरायल ने ईरान पर एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.

इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया है जहां से ईरान इजरायल पर हमले करता रहा है. जानकार मानते हैं कि इन हमलों के पीछे इजरायल का मकसद ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को बर्बाद करना है. वहीं, आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे हमले आगे भी जारी रहेंगे. सूत्रों के अनुसार ईरान पर हमले के लिए इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया है. इजरायल ने ईरान के उन ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है जहां ईरान अपनी मिसाइलें रखता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इजरायल आगे भी बड़े हमले की तैयारी में है. शनिवार को हुए हमलों में इजरायल ने तेहरान पर भी बम बरसाए हैं. 

ईजरायली पीएम के घर को बनाया गया था निशाना

कुछ दिन पहले ही इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर भी एक ड्रोन हमला किया गया था. इस हमले में इजरायल के पीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. बाद में इस हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली थी. इस हमले के बाद इजरायली पीएम ने एक बयान जारी कर कहा था कि जिसने भी ये हमला किया है हम उसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे.हमला करने वाले और ऐसे लोगों को साथ देने वालों को बड़ी कीमत चुकानी पडे़गी. आपको बता दें कि हिजबुल्लाह, हूती और हमास जैसे आतंकी संगठन को ईरान का समर्थन है. ईरान लगातार इजरायल के खिलाफ इन आतंकी संगठनों को अपना समर्थन देता आया है. 

ईरान ने बनाई थी इजरायली नेताओं की लिस्ट

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि ईरान ने इजरायल से बदला लेने के लिए उसके टॉप लीडर्स की एक लिस्ट तैयार की है.  इस लिस्ट में इजरायल के 11 नेताओं के नाम शामिल हैं और उनमें सबसे ऊपर ईरान के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी है.ईरान ने कुछ दिन पहले ही इसे लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया था. इस पोस्टर पर लिखा था कि इजरायल के ‘आतंकवादियों’ की लिस्ट. यह पोस्टर ईरान सरकार की तरफ से जारी किया गया था. इस पोस्टर में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगी थी. उनके बाद इजरायल के रक्षा मंत्री और फिर चीफ ऑफ जनरल स्टाफ का नाम शामिल थी.

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Prasidh five-for, Jaiswal hundred help India sweep Afghanistan 3-0

Shahidi's maiden ODI century went in vain for Afghanistan

England’s top-order rattled in 463 chase

Kyle Jamieson's double-wicket maiden left England's slim hopes of...

Bangladesh bat; Pakistan bring back Rubab, Jabeen

Pakistan are in must-win territory after losing to India...