वॉर जोन में पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी अहम चर्चा

Date:

PM Narendra Modi Ukraine visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार विमर्श होने की उम्मीद है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन पहुंचे हैं। कीव की यात्रा से लगभग छह सप्ताह पहले मोदी ने रूस की यात्रा की थी। वर्ष 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। 

पीएम मोदी ने कही थी यह बात

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि ‘एक मित्र और साझेदार’ के रूप में ‘हम’ क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’ 

पीएम मोदी ट्रेन से गए यूक्रेन

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। वापसी की यात्रा भी इतनी ही लंबी होगी। भारत ने अब तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह वार्ता और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान की बात कई बार दोहरा चुका है।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttp://194.195.115.195:2020
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

বিশ্বাসঘাতকতার ট্র্যাজেডি: দিল্লিতে স্বামীকে হত্যার নেপথ্যে স্ত্রীর পরকীয়া ও ষড়যন্ত্র

দিল্লির এক নারীর পরকীয়া সম্পর্ক তার স্বামীর নির্মম হত্যার পথ তৈরি করেছিল। এই চাঞ্চল্যকর ঘটনায় উঠে এসেছে বিশ্বাসঘাতকতা, সম্পর্কের অবক্ষয় এবং নৈতিকতা হারানোর নির্মম দৃষ্টান্ত।

Astronomer CEO Andy Byron and HR Head Placed on Leave After Viral “Kiss Cam” Controversy

Astronomer CEO Andy Byron and HR head Kristin Cabot have been placed on leave following a viral kiss cam video at a Coldplay concert. The incident has prompted an internal investigation, raising concerns about corporate ethics and leadership conduct.

Tesla’s Grand India Entry: A Game-Changer in the Electric Vehicle Market

Tesla makes its much-anticipated India debut with the launch of Model Y in Mumbai. A strategic move that could redefine India's premium EV space and fast-track sustainable transportation.

Elli Avram & Ashish Chanchlani: Rising Romance or Strategic Collaboration?

YouTuber Ashish Chanchlani and Bollywood star Elli Avram have ignited the internet with a viral photo captioned “Finally.” The image has left fans wondering if it's a relationship reveal or a clever publicity move.