तिरुपति के लड्डू में अब तंबाकू मिलने का दावा, वीडियो वायरल, मंदिर प्रशासन का सामने आया बयान

Date:

तिरुपति के लड्डू में अब तंबाकू मिलने का दावा किया जा रहा है। एक महिला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि वह प्रसाद को घर ले गई थी। जब उसे खोला तो लड्डू में तंबाकू के रेपर मिले।
तिरुपतिः तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु ने दावा किया है कि प्रसाद के रूप में दिए गए एक लड्डू के अंदर कागज में लिपटा हुआ तंबाकू मिला है। यह घटनाक्रम लड्डुओं में जानवरों की चर्बी पाए जाने के आरोपों के बाद आया है। मंदिर के प्रबंधन का काम देखने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने महिला के दावे का खंडन किया है। 

महिला ने वीडियो बनाकर दिया सबूत

जानकारी के अनुसार, खम्मम जिले की निवासी डोंथु पद्मावती ने कहा कि उन्होंने 19 सितंबर को तिरुपति मंदिर की यात्रा की थी। प्रसाद में तंबाकू मिला है। यह प्रसाद वह अपने पड़ोसियों को बांटने के लिए घर लेकर आई थी। पद्मावती ने कहा कि जैसे ही मैं लड्डू बांटने वाली थी, एक छोटे कागज में तंबाकू के टुकड़े लिपटे हुए देखकर मैं भयभीत हो गई।   

मंदिर प्रशासन ने दावे का किया खंडन, बताया फेक

महिला का यह दावा इन आरोपों के बाद आया है कि लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में जानवरों की चर्बी पाई गई थी। टीटीडी ने इस दावे का खंडन किया है। टीटीडी ने कहा कि तिरुमाला में लड्डू पोटू में श्री वैष्णव ब्राह्मणों द्वारा अत्यंत भक्ति के साथ तैयार किए गए लड्डू, सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हैं और निरंतर सीसीटीवी निगरानी के तहत उत्पादित किए जाते हैं। इस बीच टीटीडी ने भक्त से संपर्क किया और उन्हें जांच के लिए लड्डू को स्टोर करने के लिए कहा।

विवाद क्या है?

यह विवाद तब सुर्खियों में आया जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछले हफ्ते दावा किया कि पिछली जगन मोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डुओं में पशु वसा सहित घटिया सामग्री पाई गई थी। इससे सियासी हंगामा मच गया था। देश भर में लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। 

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump Fires a Trade Shockwave: Why His Warning on Indian Rice Could Reshape Global Markets

President Trump’s new tariff warning on Indian rice imports has sparked global attention, raising questions about its economic impact on exporters, consumers, and the future of India–U.S. trade relations.

IndiGo Meltdown Shocks India: What Really Triggered the Nationwide Flight Chaos?

IndiGo’s sudden wave of nationwide flight cancellations exposed deep operational cracks, crew shortages and regulatory pressures, leaving thousands stranded and India’s aviation infrastructure under immense stress.

এয়ার অ্যাম্বুল্যান্স দেরি: খালেদা জিয়ার লন্ডন যাত্রা স্থগিতের বাস্তব সংকট

এয়ার অ্যাম্বুল্যান্স পৌঁছাতে দেরির কারণে খালেদা জিয়ার লন্ডনে উন্নত চিকিৎসার যাত্রা স্থগিত হয়। এই ঘটনাটি চিকিৎসা জরুরিতা, রাজনৈতিক প্রভাব এবং দেশের স্বাস্থ্যব্যবস্থার সীমাবদ্ধতাকে নতুন করে সামনে এনেছে।