LPG से आधार कार्ड तक… 1 सितंबर से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर!

Date:

इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं. साथ ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं.

अगस्‍त का महीना समाप्‍त होने में अब कुछ ही दिन बचा है. ऐसे में नए महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधे असर डालते हैं…सितंबर महीने से भी ऐसे ही कुछ खास बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे. इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं. साथ ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं. आइए जानते हैं सितंबर…महीने में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं और इसका आपकी जेब पर कितना असर होगा? 

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम 
अक्‍सर देखा जाता है कि हर महीने की एक तारीख को सरकार एलपीजी के दाम में बदलाव करती है. कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव देखा जाता है. ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है. पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी. 

दूसरा बदलाव: ATF और CNG-PNG के रेट 
LPG Cylinder के कीमतों के साथ ही ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी संशोधन करती हैं. इस कारण पहली तारीख को इनकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है. 

तीसरा बदलाव: फर्जी कॉल से जुड़ा नियम 
एक सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकती है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल…और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें. इसके लिए ट्राई ने एक सख्‍त गाइडलाइन जारी की है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें. इससे उम्‍मीद जताई जा रही है कि 1 सितंबर से फर्जी कॉल पर रोक लग जाएगी. 

चौथा बदलाव: क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम 
1 सितंबर से HDFC Bank यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय करने जा रहा है, जिसके तहत कस्‍टमर्स… इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं. थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा.  सितंबर 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम कर देगा. पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा. इसके अलावा, एक बदलाव-1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

पांचवा बदलाव: महंगाई भत्ता 
सितंबर में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है. उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है. अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की

बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा. 

छठवां बदलाव: फ्री आधार कार्ड अपडेट 
फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है. इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे. 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्‍क देना होगा. हालांकि पहले फ्री में आधार…अपडेट कराने की लास्‍ट डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था. 

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Solar Fury Looms: ISRO Warns of Possible Radio Blackouts Across India

ISRO has issued a warning over possible radio blackouts across India as powerful solar flares disrupt the ionosphere, raising concerns for communication, aviation, and satellite operations.

নির্বাসনের ছায়া থেকে ক্ষমতার স্বপ্ন: ভারতের মাটি থেকে আওয়ামী লীগের প্রত্যাবর্তনের গোপন রাজনীতি

শেখ হাসিনার ক্ষমতাচ্যুতির পর ভারতে নির্বাসিত আওয়ামী লীগ নেতারা আসন্ন নির্বাচন, বিচারপ্রক্রিয়া ও আঞ্চলিক রাজনীতিকে কেন্দ্র করে বাংলাদেশের রাজনীতিতে ফেরার সম্ভাব্য পথ খুঁজছেন।

Renewed Diplomacy: Why the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting Signals a Strategic Reset

The return of the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting after a decade underscores a renewed commitment to economic partnership, energy security, and geopolitical dialogue between India and the Arab world.

১৪ বছর পর আকাশপথে নতুন সেতুবন্ধন: বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইটের প্রত্যাবর্তন

দীর্ঘ ১৪ বছরের বিরতির পর বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইট চালু হওয়া আঞ্চলিক যোগাযোগ, অর্থনীতি ও মানুষের সম্পর্কের ক্ষেত্রে নতুন সম্ভাবনার ইঙ্গিত দিচ্ছে।