कानपुर टेस्ट में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने फिफ्टी लगाते ही तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड, बना ऐसा करने वाला पहला प्लेयर

Date:

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच के 5वें दिन बांग्लादेश टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शदमन इस्लाम के बल्ले से 50 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके बाद वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो गए।

  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टेस्ट में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने फिफ्टी लगाते ही तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड, बना ऐसा करने वाला पहला प्लेयर

कानपुर टेस्ट में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने फिफ्टी लगाते ही तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड, बना ऐसा करने वाला पहला प्लेयर

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच के 5वें दिन बांग्लादेश टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शदमन इस्लाम के बल्ले से 50 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके बाद वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो गए।

Written By: Abhishek Pandey
Updated on: October 01, 2024 12:27 IST

Shadman Islam- India TV Hindi
Image Source : APशदमन इस्लाम भारत में टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर अर्धशतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने।

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के मैदान पर खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के 5वें दिन के खेल में बांग्लादेशी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शदमान इस्लाम के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। शदमान ने 101 गेंदों का सामना करने के साथ 50 रनों की पारी खेली। वहीं अपनी इस पारी के दम पर शदमान बांग्लादेश प्लेयर के रूप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसमें वह पहले ऐसे बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं जो भारत में खेले गए टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।

ADVERTISEMENT

about:blank

https://www.indiatv.in/sports/cricket/shadman-islam-becomes-first-bangladesh-opener-to-register-a-50-plus-score-in-tests-in-india-2024-10-01-1079726

शदमान ने तोड़ा सौम्य सरकार का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

बांग्लादेश टीम ने भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की तो एक छोर से जहां विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला तो वहीं दूसरे छोर से शदमान लगातार संभलकर बल्लेबाजी करना जारी रखे हुए थे। शदमान ने चौथे नाबाद रहने के बाद 5वें दिन के खेल में अपनी पारी काफी सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जिसमें उन्होंने खराब गेंदों पर चौके भी बटोरे। शदमान ने जैसे ही अपनी पारी का 43वां रन पूरा किया तो उन्होंने सौम्य सरकार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिन्होंने साल 2017 में बांग्लादेश टीम के भारत दौरे पर हैदराबाद के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच मुकाबले में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 42 रनों की पारी खेली थी। वहीं शदमान ने कानपुर टेस्ट मैच में अपनी 50 रनों की पारी में कुल 10 चौके लगाए।

भारत ने बांग्लादेश की दूसरी पारी को 146 रनों के स्कोर पर समेटा

कानपुर टेस्ट मैच के 5वें दिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला जिसमें उन्होंने बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी को 146 रनों के स्कोर पर समेट दिया। शदमान की अर्धशतकीय पारी के अलावा बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में मुश्फिकुर रहीम के बल्ले से 37 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा बांग्लादेश टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो सका। भारतीय टीम की तरफ से इस पारी में बुमराह, अश्विन और जडेजा तीनों ने ही 3-3 विकेट अपने नाम किए।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Solar Fury Looms: ISRO Warns of Possible Radio Blackouts Across India

ISRO has issued a warning over possible radio blackouts across India as powerful solar flares disrupt the ionosphere, raising concerns for communication, aviation, and satellite operations.

নির্বাসনের ছায়া থেকে ক্ষমতার স্বপ্ন: ভারতের মাটি থেকে আওয়ামী লীগের প্রত্যাবর্তনের গোপন রাজনীতি

শেখ হাসিনার ক্ষমতাচ্যুতির পর ভারতে নির্বাসিত আওয়ামী লীগ নেতারা আসন্ন নির্বাচন, বিচারপ্রক্রিয়া ও আঞ্চলিক রাজনীতিকে কেন্দ্র করে বাংলাদেশের রাজনীতিতে ফেরার সম্ভাব্য পথ খুঁজছেন।

Renewed Diplomacy: Why the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting Signals a Strategic Reset

The return of the India–Arab Foreign Ministers’ Meeting after a decade underscores a renewed commitment to economic partnership, energy security, and geopolitical dialogue between India and the Arab world.

১৪ বছর পর আকাশপথে নতুন সেতুবন্ধন: বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইটের প্রত্যাবর্তন

দীর্ঘ ১৪ বছরের বিরতির পর বাংলাদেশ–পাকিস্তান সরাসরি ফ্লাইট চালু হওয়া আঞ্চলিক যোগাযোগ, অর্থনীতি ও মানুষের সম্পর্কের ক্ষেত্রে নতুন সম্ভাবনার ইঙ্গিত দিচ্ছে।