साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित हुई टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Date:

BAN vs SA: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अक्टूबर से ढाका में खेला जाएगा।

भारत का दौरा खत्म होने के बाद अब बांग्लादेश की टीम को अपने घर पर 21 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है, जो बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार देश वापस लौटेंगे। शाकिब मई महीने से बांग्लादेश नहीं लौटे हालांकि इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखा जिसमें हाल में ही खत्म हुए भारत दौरे के दौरान हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे।

अपने करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलेंगे शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन ने भारत के दौरे पर कानपुर टेस्ट मैच से ठीक पहले इस बात का ऐलान किया था कि उनकी इच्छा ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलने की है। हालांकि इस दौरान शाकिब ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की थी। शाकिब बांग्लादेश में शेख हसीना की आवामी लीग सरकार गिरने के बाद सिर्फ विदेशी सीरीज में ही खेल रहे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले टेस्ट मैच के लिए जिस टीम का ऐलान किया है उसमें सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है, जिसमें तेज गेंदबाज खालिद अहमद को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं इसके अलावा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा रहने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। बांग्लादेश की टीम को अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद यूएई रवाना है जहां पर वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज पहला मुकाबला जहां ढाका में होगा तो वहीं दूसरा मैच 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चट्टोग्राम के स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, जाकेर अली, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Lamborghini Seized After Viral Stunt in Bengaluru: Ricky Rai Under Investigation

A viral video showing a Lamborghini performing dangerous donut stunts on a Bengaluru road has triggered a police investigation. Authorities have seized the vehicle and issued notices as Ricky Rai, son of late Muthappa Rai, comes under scrutiny in the ongoing case.

কুমিল্লার রেলক্রসিংয়ে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা: ট্রেনের ধাক্কায় বাস, নিহত অন্তত ১২

কুমিল্লায় রেলক্রসিংয়ে একটি বাসকে ধাক্কা দেয় দ্রুতগতির ট্রেন, ঘটনাস্থলেই অন্তত ১২ জন নিহত হন এবং অনেক যাত্রী আহত হন। এই মর্মান্তিক দুর্ঘটনার পর আবারও রেলক্রসিং নিরাপত্তা নিয়ে বড় প্রশ্ন উঠেছে।

Viral Claim About India Backing Israel in Iran Conflict Debunked: The Truth Behind the Misleading Video

A viral video claiming that India declared support for Israel in the Iran conflict has been proven false. Investigations reveal the clip was manipulated using AI-generated audio added to real footage of an MEA press briefing.

মধ্যপ্রাচ্যের যুদ্ধে এখন পর্যন্ত ৫ বাংলাদেশি নিহত: পররাষ্ট্র প্রতিমন্ত্রী

মধ্যপ্রাচ্যের সংঘাতে এখন পর্যন্ত পাঁচজন বাংলাদেশি নিহত হওয়ার তথ্য দিয়েছে সরকার। প্রবাসীদের নিরাপত্তা নিশ্চিত করতে দূতাবাসগুলোর মাধ্যমে যোগাযোগ রাখা হচ্ছে এবং যারা দেশে ফিরতে চান তাদের ধাপে ধাপে ফিরিয়ে আনার প্রস্তুতি নেওয়া হয়েছে।