विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद इंडिगो के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिग

Date:

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-196 में बम की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू हो गई। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

जयपुर: विमानों में बम की धमकी का सिलसिला थमा नहीं है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्ताराके बाद इंडिगो के विमानों को उड़ाने की धमकी मिली है। सभी की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आज सबसे पहले एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-196 में बम की धमकी मिली। यह विमान दुबई से जयपुर आ रहा था। रात 12.45 बजे फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

रात 1 बजकर 20 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे विमान की तलाशी ली। लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। वहीं इंडिगो के पांच विमानों में बम की धमकी मिली है। वहीं विस्तारा की लंदन जा रही फ्लाइट में भी बम की धमकी मिली।

विस्तारा की फ्लाइट में भी बम की धमकी

इससे पहले दिल्ली से लंदन जा रहे ‘विस्तारा’ के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद इसे  फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया । जानकारी के मुताबिक दिल्ली से 18 अक्टूबर को लंदन जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या ‘यूके17’ को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत इस बारे में सूचना दी गई और विमान चालक एहतियात के तौर पर उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर इसे फ्रैंकफर्ट ले गए।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 40 उड़ानों को बम की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है, जिसमें अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डाला जा सकता है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है।

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump’s “Destroy Career” Remark on Modi Backfires as India Hits Back with Calm Precision

Donald Trump’s “destroy career” jibe at Prime Minister Narendra Modi over Russian oil imports drew a strong yet measured response from India. The episode revealed New Delhi’s diplomatic composure and underscored its commitment to energy independence and strategic autonomy.

শেখ হাসিনার বিরুদ্ধে মৃত্যুদণ্ডের দাবি: বাংলাদেশ কি নতুন রাজনৈতিক অধ্যায়ের দ্বারপ্রান্তে?

বাংলাদেশের রাজনীতিতে আলোচিত শেখ হাসিনার বিরুদ্ধে মৃত্যুদণ্ডের দাবি নতুন বিতর্ক সৃষ্টি করেছে। এই মামলার প্রভাব শুধু একজন নেত্রীর ওপর নয়, দেশের গণতন্ত্র ও ন্যায়বিচারের ভবিষ্যতের ওপরও গভীরভাবে পড়তে পারে।

চাঁদপুরের অনলাইন ইলিশ বাজারে শৃঙ্খলা: প্রতারণা রোধে প্রশাসনের নতুন পদক্ষেপ

চাঁদপুরে অনলাইন ইলিশ বিক্রির জন্য জেলা প্রশাসনের নিবন্ধন উদ্যোগ প্রতারণা প্রতিরোধ, গুণমান নিশ্চিতকরণ এবং বাজারে ভোক্তার আস্থা বৃদ্ধির লক্ষ্যে প্রবর্তিত হয়েছে।

India’s Return to Kabul: A Strategic Recalibration in Regional Diplomacy

India’s decision to upgrade its technical mission in Kabul to a full embassy marks a turning point in its diplomatic engagement with Afghanistan. The move underscores India’s strategy to balance security, economic, and humanitarian goals while maintaining a cautious yet proactive foreign policy stance.