बांग्लादेश ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टी20 टीम की कप्तानी

Date:

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है। बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला 03 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा।
महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार यूएई में किया जा रहा है। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन वहां हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण इस टूर्नामेंट को वहां से शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि टूर्नामेंट के होस्टिंग राइट्स अभी भी उन्हीं के पार है। इसी बीच बांग्लादेश की टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टीम की कप्तानी निगार सुल्ताना के हाथों में है।

टीम में स्पिनरों का दबदबा

बांग्लादेश के इस स्क्वाड में स्पिन खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। इस 15 खिलाड़ियों की टीम में कई बाएं और दाएं हाथ के साथ-साथ ऑफ-ब्रेक और लेग-ब्रेक विकल्प भी शामिल हैं। टीम में नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर, राबेया, सुल्ताना खातून और फाहिमा खातून जैसे स्पिनर मौजूद हैं। दूसरी ओर, बात करें तेज गेंदबाजों के बारे में तो मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम, रितु मोनी और शोभना मोस्टरी टीम का हिस्सा हैं।

इन टीमों से होगा मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश की टीम को ग्रुप बी का हिस्सा बनाया गया है। ग्रुप ही में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड टीम शामिल है। उनके लिए इन टीमों के खिलाफ मुकाबला करना आसान नहीं होगा। बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 2014 सबसे सफल रहा था। इस वर्ल्ड कप में उन्हें अपना पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेलना है। जहां उनका सामना स्कॉटलैंड की टीम से होगा। इस मैच का आयोजन शारजाह में किया जाएगा। जहां बांग्लादेश की टीम स्कॉटलैंड को हलके में लेने की भूल नहीं करेगी। स्कॉटलैंड की हाल के समय में काफी शानदार फॉर्म में चल रही है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का पूरा स्क्वाड

निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, राबेया, रितु मोनी, शोभना मोस्टोरी, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून, ताज नेहर, दिशा बिस्वास, शाति रानी

यह भी पढ़ें

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IndiGo Meltdown Shocks India: What Really Triggered the Nationwide Flight Chaos?

IndiGo’s sudden wave of nationwide flight cancellations exposed deep operational cracks, crew shortages and regulatory pressures, leaving thousands stranded and India’s aviation infrastructure under immense stress.

এয়ার অ্যাম্বুল্যান্স দেরি: খালেদা জিয়ার লন্ডন যাত্রা স্থগিতের বাস্তব সংকট

এয়ার অ্যাম্বুল্যান্স পৌঁছাতে দেরির কারণে খালেদা জিয়ার লন্ডনে উন্নত চিকিৎসার যাত্রা স্থগিত হয়। এই ঘটনাটি চিকিৎসা জরুরিতা, রাজনৈতিক প্রভাব এবং দেশের স্বাস্থ্যব্যবস্থার সীমাবদ্ধতাকে নতুন করে সামনে এনেছে।

India’s Surprise Tech Shock: Why the Government Wants a Mandatory App on Every Phone

India’s decision to mandate the Sanchar Saathi app on all smartphones has triggered debate across the country. This article explains the purpose of the app, the government’s reasoning, industry reactions and the concerns surrounding privacy and user autonomy.

অতিদ্রুত অবনতির মুখে খালেদা জিয়া: বাংলাদেশের রাজনৈতিক অস্থিরতার নতুন সংকেত

খালেদা জিয়ার শারীরিক অবস্থার অবনতি বাংলাদেশের রাজনীতিকে নতুন করে নাড়া দিয়েছে। এই সংকট প্রধানমন্ত্রী শেখ হাসিনার জন্যও বড় রাজনৈতিক পরীক্ষার মুহূর্ত তৈরি করেছে। বর্তমান পরিস্থিতির মানবিক, রাজনৈতিক ও সামাজিক প্রভাব নিয়ে বিশ্লেষণ