बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर एक्टिव हुआ अमेरिका, जानें क्या कहा

Date:

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की तरफ से हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा के दौरान धमकियां दी जा रही हैं। इस सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होते देखना चाहते हैं।

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा हो। देश में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले हिंदू अपना सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा मना रहे हैं। अमेरिका का यह बयान बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अगस्त में उनके भारत चले जाने के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित ही, हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होते देखना चाहते हैं।’’ मैथ्यू मिलर से कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू समुदाय को उनके सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान दी जा रही धमकियों के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।

भारत ने क्या कहा?

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से दक्षिण एशियाई देश में हिंदू समुदाय के लिए शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं सहित 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। बांग्लादेश में हसीना सरकार का पतन होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय धार्मिक कट्टरपंथियों से बढ़ते खतरे का सामना कर रहा है। 

मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को दिया था आश्वासन

बता दें कि, अगस्त में ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया था। तब पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से टेलीफोन पर बात की। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संरक्षा और संरक्षा का आश्वासन दिया।” (भाषा)

Daily Opinion Stars
Daily Opinion Starshttps://dailyopinionstars.com
Welcome to Daily Opinion Stars, your go-to destination for insightful opinions, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on the latest trends, news, and issues that matter. We are dedicated to delivering high-quality content that informs, inspires, and engages our diverse readership.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump’s “Destroy Career” Remark on Modi Backfires as India Hits Back with Calm Precision

Donald Trump’s “destroy career” jibe at Prime Minister Narendra Modi over Russian oil imports drew a strong yet measured response from India. The episode revealed New Delhi’s diplomatic composure and underscored its commitment to energy independence and strategic autonomy.

শেখ হাসিনার বিরুদ্ধে মৃত্যুদণ্ডের দাবি: বাংলাদেশ কি নতুন রাজনৈতিক অধ্যায়ের দ্বারপ্রান্তে?

বাংলাদেশের রাজনীতিতে আলোচিত শেখ হাসিনার বিরুদ্ধে মৃত্যুদণ্ডের দাবি নতুন বিতর্ক সৃষ্টি করেছে। এই মামলার প্রভাব শুধু একজন নেত্রীর ওপর নয়, দেশের গণতন্ত্র ও ন্যায়বিচারের ভবিষ্যতের ওপরও গভীরভাবে পড়তে পারে।

চাঁদপুরের অনলাইন ইলিশ বাজারে শৃঙ্খলা: প্রতারণা রোধে প্রশাসনের নতুন পদক্ষেপ

চাঁদপুরে অনলাইন ইলিশ বিক্রির জন্য জেলা প্রশাসনের নিবন্ধন উদ্যোগ প্রতারণা প্রতিরোধ, গুণমান নিশ্চিতকরণ এবং বাজারে ভোক্তার আস্থা বৃদ্ধির লক্ষ্যে প্রবর্তিত হয়েছে।

India’s Return to Kabul: A Strategic Recalibration in Regional Diplomacy

India’s decision to upgrade its technical mission in Kabul to a full embassy marks a turning point in its diplomatic engagement with Afghanistan. The move underscores India’s strategy to balance security, economic, and humanitarian goals while maintaining a cautious yet proactive foreign policy stance.